गोड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे डकैता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललमटिया, गोड्डा। जिले के बोआरीजोर के डकैता गांव पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और संवेदना प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा, जिन्होंने चार बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। अपनी बेबाक राजनीति और आदिवासी समाज की आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय लोगों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भावनात्मक माहौल में न्याय की मांग उठाई। बच्चों ने नारे लगाई।
“दोषियों को सजा दो, सीबीआई जांच करो”। गौरतलब है कि सूर्या हांसदा गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा देने के लिए चांद भैरव राजा राज विद्यालय का संचालन करते थे। उनकी इस सामाजिक पहल ने उन्हें आदिवासी समाज के दिलों में एक खास स्थान दिलाया था। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।



