बरेली

उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में स्टाफ को लगाई फटकार

भर्ती घायल का इलाज शुरू न होने से खफा हुए  

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बरेली : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जन औषधि केंद्र के उद्घाटन किया। फिर क्रमवार पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड और ब्लड बैंक पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का हाल जाना। दुर्घटनाग्रस्त में घायल आंवला निवासी युवक को भर्ती किए जाने के बावजूद इलाज शुरू न होने पर नाराजगी जताई और तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। वहां मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी। मरीज का एक्सरे करने और दवा देने की हिदायत दी। बोले, मरीज का अगर खून साफ नहीं होगा तो इन्फेक्शन हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल  में सांप काटने के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डीएम और सीएमओ को एंटी स्नेक वेनम और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में खाली पदों पर पांच लाख रुपये तक की सैलरी पर वाक इन इंटरव्यू से तैनाती होगी। उन्होंने डायलिसिस में बेड बढ़ाने, मरीजों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने, कार्डियोलॉजिस्ट की निजी अस्पताल से बातचीत कर प्रतिदिन के आधार पर वेतन तय कर तैनाती के लिए कहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button