मेरठ

उपज पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन

पत्रकारों को संगठित होना समय की मांग : अतुल प्रधान

मेरठ। कस्बे के मीठेपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली फार्म हाउस में बुधवार को उपज पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत लावड़ की चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी ने की, जबकि संचालन शहजाद सिद्दीकी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरधना विधायक अतुल प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपज जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिज़वी, वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, दिनेश चंद्रा, उपज कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, उपज बागपत जिलाध्यक्ष मनोज उज्जवल, उपज महामंत्री ललित ठाकुर एवं महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

विधायक अतुल प्रधान का संबोधन

अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक अतुल प्रधान ने कहा

“पत्रकारिता के सामने आज अनेक चुनौतियाँ हैं। अतीत और वर्तमान की परिस्थितियों की तुलना करने पर स्पष्ट होता है कि पत्रकार हमेशा ही कठिन हालात में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज को दिशा देने का कार्य करते रहे हैं। आज आवश्यकता है कि पत्रकार संगठित होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा करें।”

वरिष्ठ पत्रकारों के विचार

वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिज़वी ने कहा कि आधुनिक युग में पत्रकारिता को तकनीक का लाभ तो मिला है, परंतु चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं।
अजय चौधरी ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
रवि शर्मा ने कहा कि बड़े या छोटे किसी भी बैनर से जुड़े पत्रकारों के लिए संगठन एक सुरक्षा कवच है, इसलिए सबको मिलकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।
वहीं दिनेश चंद्रा ने भविष्य में मेरठ जनपद में पत्रकार हितों के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

अन्य वक्ता और उपस्थिति

समारोह को नोमान रिज़वी, मोहन सैनी, राजू शर्मा, अरुण सागर, ताज मोहम्मद और जयवीर त्यागी सहित कई पत्रकारों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम संयोजक के रूप में आरिफ कुरैशी, मोहम्मद रविश और जर्रार सैफी सक्रिय रहे।

इस मौके पर जयवीर त्यागी, ताज मोहम्मद, नुकुल चतुर्वेदी, राजू शर्मा, अरुण सागर, राजीव शर्मा, राजन सोनकर, दीपक वर्मा, लोकेश, शाहरुख सैफी, सचिन, इसरार अंसारी, अखिल गौतम, डॉ. इकबाल मलिक, गौरव गुप्ता, नायाब रिज़वी, साईम रिज़वी, यादराम जाटव, अभिलाष, विश्वास राणा, ललित ठाकुर, विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button