सिंगरौली
मोरवा थाना क्षेत्रांर्गत अजगुढ़ तालाब में नहाते समय डूबने से युवक की हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बुधवार को मोरवा थाना क्षेत्रांर्गत अजगुढ़ में तालाब में नहाते समय गहराई में चले जाने से एक 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने शव को निकलवाने के प्रयास में जूट गई। लेकिन तालाब काफी गहरे होने से दिक्कते आने पर बैढ़न से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर शव को करीब 5 बजे बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिड़रताली निवासी हरिलाल सिंह पिता बवाल सिंह 25 वर्ष बुधवार सुबह परिचित के साथ अजगुढ़ चला गया, जहां पर विश्वकर्मा पूजा होने से लोग पहले से तालाब में गाड़ियों की धुलाई में जुटे थे। वही सुबह करीब 9 बजे हरिलाल भी तालाब में नहाने लगा, जहाँ वह गहराई में चले जाने से डूब गया। तालाब के पास मौजूद लोगो ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नही चलने पर उन्होंने मोरवा थाना को घटना की सूचित दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची मोरवा पुलिस ने शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम बैढ़न से बुलाकर शाम करीब 5 बजे शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोग तालाब के पास एकत्रित हो गये थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



