राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को वितरित फल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
कांग्रेस नेताओं ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को फल वितरित किए।
कांग्रेसी नेताओं ने छात्राओं को राजीव गांधी के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने आपसी भाईचारा, शांति और एकता का संदेश भी दिया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्र, बंटी सिंह, विनोद सिंह विन्नू और शिवेंद्र सिंह उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता
सभाजीत शुक्ल, अंबरेश शुक्ल, लालता सरोज, बबलू सिंह और अभिषेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।




