पाकुड़

उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

Deputy Commissioner conducted a review meeting of the supply department through video conferencing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आपूर्ति विभागीय योजनाओं, खाद्यान्न वितरण, ई-केवाइसी, राशन कार्ड डिलिशन, नमक वितरण, धोती साड़ी, डाकिया योजना, ईआरसीएमएस पोर्टल पर लंबित आवेदन आदि की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न से जुड़ी सभी योजनाएं आम जनता से सीधे जुड़ी होती है, इसलिए इसमें पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं होनी चाहिए। अगस्त माह के राशन वितरण में और तेजी लाते हुए लाभुकों को तय मात्रा में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने सभी एमओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अयोग्य राशन कार्डधारियों की जांच कर तत्काल उनका नाम हटाने की कार्रवाई करें।उपायुक्त ने डाकिया योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को घर- घर जाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के प्रति संवेदनशील होकर ससमय राशन पहुंचायें। नमक वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शत- प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करें एवं वितरण कार्य की निगरानी नियमित रूप से की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिले के निर्धन लोगों के बीच साल में दो बार धोती साड़ी वितरण को लेकर निर्देश दिया कि इसमें तेजी लायें। साथ ही, जिन लाभुकों या उनके परिजनों ने अबतक ई- केवाईसी नहीं कराया है उन्हें चिन्हित कर ई- केवाईसी करायें। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी ऑनलाइन जुड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button