अमरोहा

अमरोहा में कोठरी पर बैठे तेंदुए का वीडियो

कार सवार ने देखकर रोकी गाड़ी, गांव के लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : देहात थाना क्षेत्र के गांव कचिया में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। खेतों पर बनी कोठरियों पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। एक कार सवार युवक ने तेंदुए को देखा और मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो बना लिया।
तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ कई दिनों से आसपास के खेतों और जंगलों में घूम रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button