साहेबगंज

नवपदस्थापित अंचलाधिकारी से मिले युवा नेता अफीफ अमसल

Youth leader Afif Amsal met the newly appointed Circle Officer

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बरहरवा अंचल में हाल ही में पदस्थापित नवनियुक्त अंचलाधिकारी (सीओ) अनोज कुमार से मंगलवार को पूर्व विधायक अकील अख्तार के सुपुत्र युवा नेता अफीफ अमसल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान अफीफ अमसल ने अंचलाधिकारी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बरहरवा प्रखण्ड एक संवेदनशील इलाका है, जहां भूमि संबंधी विवाद, अतिक्रमण, वसीयत- नामांतरण, दाखिल-खारिज, अंचल कार्यालय से जुड़ी पेंडिंग फाइलें एवं राजस्व वसूली जैसी कई गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अंचलाधिकारी के कार्यभार संभालने से इन मामलों का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान हो सकेगा। अफीफ अमसल ने अंचलाधिकारी से आम जनता के साथ सरल और सहज व्यवहार बनाए रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि अंचल स्तर पर जनता को न्याय मिलने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सीओ की होती है और यदि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं जनता- हितैषी रहे तो निश्चित ही लोगों का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत होगा। सीओ अनोज कुमार ने भी इस दौरान भरोसा दिलाया कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देंगे और अंचल क्षेत्र में कानून- व्यवस्था एवं राजस्व प्रशासन को दुरुस्त करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इसके बाद अफीफ अमसल ने मनरेगा बीपीओ विजय राजवीर और जेनी विभा किस्कू से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं की प्रगति, लंबित भुगतान, मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और योजनाओं की पारदर्शिता पर चर्चा हुई। युवा नेता ने अधिकारियों से आग्रह किया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और काम करने वाले मजदूरों को भुगतान में किसी तरह की दिक्कत न हो। इस मौके पर अब्दुल मालेक, हैदर अली, अबुल कलाम,वहिदुर रहमान, तौफिक अहमद,जाबीर सहित अन्य मौजुद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button