पाकुड़
विश्व मच्छर दिवस पर डीसी ने जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
DC flagged off the awareness chariot on World Mosquito Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ सदर अस्पताल परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने विश्व मच्छर दिवस पर मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने मच्छरों से फैलने वाले रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जल भराव की स्थिति से बचने के लिए जल निकासी करना और कंटेनरों को नियमित रूप से खाली करना आवश्यक है। साथ ही बुखार आने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाने की सलाह दी। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। मच्छरों से फैलने वाले रोगों के लक्षणों को पहचानें और समय पर ईलाज कराएं।



