खैरथल
डॉ. रूपेश चौधरी ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. रूपेश चौधरी ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारोली, उपस्वास्थ्य केंद्र मैनाकी तथा उपस्वास्थ्य केंद्र भूरेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत इन स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणित करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
डॉ. चौधरी ने बताया कि जिन सीएचसी और पीएचसी को राष्ट्रीय स्तर से सर्टिफाइड किया जाएगा उन्हें प्रत्येक वर्ष 3 लाख रुपये तथा एचडब्ल्यूसी को 1.5 लाख रुपये की वार्षिक प्रोत्साहन राशि तीन वर्षों तक प्राप्त होगी। इस राशि से स्वास्थ्य संस्थाओं में और अधिक सुदृढ़ता व विकास संभव होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।


