खैरथल

जिला बचाने हरसोली,जिंदोली के परगना समेत मेवात क्षेत्र के लोग जूटेंगे खैरथल में धरना प्रदर्शन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर कल शुक्रवार को ग्यारह बजे शहर की नई अनाज मंडी में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा! सयुंक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया की धरना प्रदर्शन में शहर समेत हरसोली परगना, जिंदोली परगना व मेवात क्षेत्र के लोग शामिल होंगे रोघा ने बताया उनका यह आंदोलन शांति पूर्वक चल रहा है आंदोलन में हिंसा नाम की कोई चीज नहीं है प्रशासन की अनुमति से कल शुक्रवार को मंडी परिसर में विशाल धरना दिया जायेगा जिसमे भारी संख्या में ग्रामीणों के आने की संभावना है! उधर,खैरथल तिजारा जिले का नाम एवं मुख्यालय परिवर्तन को लेकर आंदोलन के लिए चौधरी चरण सिंह किसान विकास समिति परगना जिंदोली,किसान महा-पंचायत व क्षत्रिय जाट परगना जिंदोली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से लगभग 30 गाँवों में जन संपर्क किया,हरसौली के लोग भी हरसौली से खैरथल तक पैदल यात्रा करते हुए खैरथल पहुंचेगे किशनगढ़बास मेवात क्षेत्र से आंदोलन को समर्थन देने बड़ी संख्या मे लोगों के आने की जानकारी मिली है जिला बचाओ आक्रोश सर्व समाज रैली शुक्रवार प्रातः 11 बजे हनुमान सर्किल खैरथल से चलकर मुख्य बाजार, अम्बेडकर सर्किल, पुलिस थाना के सामने से होते हुए जिला कलक्टर ऑफिस पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सोपेंगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button