बरेली

इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आई आईआईसी के अंतर्गत किया प्रतियोगिता का आयोजन   

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली में  इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आईआईसी के अन्तर्गत एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने नवाचार एवं उद्यमशीलता संबंधी विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के फैकल्टी इंचार्ज इंजीनियर आशीष अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. जूही चौधरी, डॉ. नाजिया परवीन और डॉ. सौरभ गुप्ता शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
परिणाम घोषणा में
प्रथम स्थान टीम Synergy (सिद्धि गुप्ता एवं रिया रस्तोगी)
द्वितीय स्थान टीम Innoventures (खुशी रस्तोगी एवं वेदांशी सिंह)
तृतीय स्थान टीम Mini Explorers (श्वेता यादव एवं ईशिका गंगवार) को प्राप्त हुआ।
साथ ही टीम Grounds Hunt (अंश मेहरोत्रा एवं वंश खन्ना) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एसआरएमएस ट्रस्ट के एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर विभागीय छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता के प्रति गहरी रुचि और उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने छात्रों को भविष्य में नये विचारों एवं स्टार्टअप की दिशा में प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button