बागपत

विहिप का 61वां स्थापना दिवस बड़ौत में धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

बड़ौत : बड़ौत के कोताना रोड स्थित अग्रसेन भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नितिन गोस्वामी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्की चंचल ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश गोयल उपस्थित रहे और जिले के मार्गदर्शक आचार्य संदीप जी ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रेम जी (प्रांत सेवा प्रमुख) रहे।

अपने संबोधन में प्रेम जी ने कहा कि –
“विहिप की स्थापना 61 वर्ष पूर्व हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से हुई थी। यदि 1947 में हिंदू समाज एकजुट हो जाता तो आज देश का विभाजन नहीं होता। जाति के नाम पर बंटवारे ने हमें कमजोर किया। बजरंग दल ने कार सेवा की, तभी आज हर हिंदू समाज का व्यक्ति भगवान श्रीराम के दर्शन कर पा रहा है। यदि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ी, तो बजरंग दल अगली कार सेवा के लिए भी पीछे नहीं हटेगा।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशपाल शास्त्री, विभाग मातृशक्ति प्रमुख निशा, विकास, विशु, सागर, तनिश, सतपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button