गोड्डा
गोड्डा में युवाओं के लिए ‘प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला’ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “मेरा युवा भारत, गोड्डा” द्वारा आज स्थानीय छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए ‘प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने युवाओं को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।आयुष्मान भारत योजना पर श्री शंभू जी ने स्वास्थ्य सुविधा की अनिवार्यता और योजना के लाभ बताए।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर इंडियन बैंक, गोड्डा शाखा प्रबंधक श्री चंदन ने युवाओं को ऋण प्रक्रिया और स्वरोजगार/स्टार्टअप की संभावनाओं से अवगत कराया।स्वास्थ्य एवं फाइलेरिया नियंत्रण विषय पर पिरामल फाउंडेशन की श्रीमती रेनू ने सरकारी स्वास्थ्य अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की।स्वच्छ भारत मिशन पर इरफान सर ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए युवाओं को प्रेरित किया।मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद ने युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता योजनाओं की जानकारी साझा की।कार्यशाला को संवादात्मक बनाने के लिए छात्रों और युवाओं ने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से सीधा समाधान प्राप्त किया।समापन सत्र में अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी विशेष अतिथियों को पौधा भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा मातृ-सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।



