अमरोहा
गजरौला मार्ग पर कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गजरौला मार्ग पर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।आलू से लदे एक कैंटर ने धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। मृतक की पहचान संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है।घटना बंद पड़े पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। शनिवार की देर शाम भूपेंद्र यादव धान लादकर गढ़मुक्तेश्वर जा रहे था, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक भूपेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी संगीता और पांच साल के मासूम बेटे रजत को रोते बिलखते छोड़ गया हैं। भूपेंद्र की शादी छह साल पहले हुई थी और वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बारे में जब कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है अज्ञात का इंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



