ललितपुर

अहिरवार समाज की जिला कार्यकारिणी गठित

कंछेदीलाल को सर्वसम्मति से चुना गया जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। अहिरवार समाज की जिला कमेटी का गठन किया गया। गुरुवार को महरौनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में यह कार्यवाही संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने की। चंद्रभान सिंह बेसरा मुख्य अतिथि रहे। जिला कार्यकारिणी के गठन में दिदौनियां निवासी कंछेदी लाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। क्षमाधर प्रसाद को महासचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर ग्यासी राम, भइयन, तंसूराम, राघवेंद्र गौतम, गंगाराम, कोमल प्रसाद और गज्जू राम को नियुक्त किया गया। मनीराम को कोषाध्यक्ष, बलराम को जिला सचिव और शीलचंद को संगठन सचिव बनाया गया। शिवलाल को जिला सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। समिति ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया। इनमें नशामुक्ति अभियान चलाना, बाल विवाह रोकना और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना शामिल है। युवा मोर्चे की जिम्मेदारी आसाराम को सौंपी गई। कार्यक्रम में जनपद और क्षेत्र के अहिरवार समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कंछेदी लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button