गोड्डा
शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हनवारा के शिक्षक अरविंद कुमार मोदी के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विद्यालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागामा प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो, जिप सदस्य नगमा आरा, मास्टर इशहाक, सज्जाद अहमद फैज, शम्स परवेज, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआरपी बीआरपी महासंघ के जिला के पूर्व महासचिव मो. सुलेमान जहांगीर आजाद,पूर्व प्रमुख यूनुस अली, प्रमुख प्रतिनिधि असलम परवेज, रफीक आलम, असलम आजाद, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद मोदी ने विद्यालय में 21 साल अपना योगदान दिया। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने सम्मान स्वरूप सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद कुमार मोदी को फूल माला पहनाकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। वही, मध्य विद्यालय हनवारा के शिक्षक बंधुओं, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर शम्स परवेज ने कहा कि शिक्षकों को लगन और कर्तव्यनिष्ठ होकर पढ़ाने से विद्यालय प्रांगण में न सिर्फ एक स्वस्थ समाज का अपितु स्वास्थ्य राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि निस्वार्थ भाव से एवं समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्र के नवनिर्माण में बच्चों को शिक्षा से सुशोभित करते हुए चरित्रवान बनाएं। सुलेमान जहांगीर आजाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के द्वारा ही हम बेहतर समाज की कल्पना कर सकते हैं और बालिका समृद्धि को धरातल पर उतारते हुए समाज को समृद्ध कर सकते हैं। समाज को समृद्ध कर सकते हैं। साथ ही बारी बारी से सभी अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक परिवार के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति शफीक आलम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। दौरान मुर्शिद आलम, मोबारक करीम, मन्नान, शाहीन आलम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।




