गोड्डा

16 ग्रुप के 46 दुकानों के लिए 188 आवेदकों ने भाग लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय के एनआईसी सभागार में नई उत्पाद नियमावली (2025) के अंतर्गत गोड्डा जिले की 46 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, अधीक्षक उत्पाद कमल नयन सिन्हा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस प्रक्रिया में दुकानों को 16 ग्रुपों में विभक्त किया गया था। बंदोबस्ती प्रक्रिया की शुरुआत जिले की उन तीन खुदरा उत्पाद दुकानों से की गई, जिनके लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दुकानों की लॉटरी डेमो के माध्यम से की गई। इसके पश्चात सभी आवेदकों की उपस्थिति में सभी दुकानों की बंदोबस्ती ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई। प्रत्येक दुकान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए गए। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल रहता है, तो क्रमशः द्वितीय और तृतीय विजेता को अवसर प्रदान किया जाएगा। इस लॉटरी प्रक्रिया में कुल 16 ग्रुप के 46 दुकानों के लिए 188 आवेदकों ने भाग लिया। यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों और आवेदकों की उपस्थिति में बंदोबस्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button