पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में द्वितीय चक्र किटनाशी छिड़काव को लेकर हुई बैठक, बीडीओ ने दिये निर्देश

A meeting was held in Littipada regarding the second round of insecticide spraying, BDO gave instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। बीते शनिवार को प्रखण्ड सभागार लिट्टीपाड़ा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में द्वितीय चक्र किटनाशी छिड़काव कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक में अंचल अधिकारी लिट्टीपाड़ा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण /कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ग्रामों में कालाजार एवं मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु एस.पी. 5% किटनाशी छिड़काव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से छिड़काव कार्य पूर्ण करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button