डीएमएफटी के तहत संचालित विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
A review meeting was held on the development works being conducted under DMFT

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अन्तर्गत संचालित विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित हो। उन्होंने योजनाओं की भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। डीएमएफटी निधि के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अधोसंरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण होनी चाहिए ताकि आम जनता को इनका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। बैठक में *उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी व कार्यपालक अभियंता (पथ, भवन, पीएचईडी, विद्युत), सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।



