बोकारो

अधिवक्ता पर कोर्ट ने किया चोरी का एफआईआर

Court filed FIR against advocate for theft

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो के एक कोर्ट ने एक वकील पर पुलिस थाना में चोरी का केस दर्ज कराया है। वही बोकारो बार संघ का कहना है कि यह वकील हमारे बार में रजिस्टर्ड नहीं है। यह एफआईआर अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि कुमारी के कार्यालय लिपिक कुमार शैलेश द्वारा किया गया है। शिकायत में यह आरोप है कि अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा 09 जून 2025 को कोर्ट में आए और जीआर केस संख्या – 581/ 25 की कॉपी जल्द भेजने की मांग की। उन्हें यह जानकारी दी गईं कि क्रमवार सभी पिटीशन भेजे जा रहे हैं। कोर्ट लिपिक ने शिकायत में आगे लिखा है कि इसके बाद भी वे टेबल पर रखे अभिलेखों को उलट – पलट कर देखते रहें। कोर्ट में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर उन्होंने अभिलेख चोरी कर लिया। अभिलेख गायब होने की जब जानकारी मिली और जांच की गई तो सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से यह पता चला कि अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा ने अभिलेख और आदेश की कॉपी को चुराया है। इसके बाद सिटी थाना में मामला दर्ज करवाया गया। संवाददाताओं से इस मामले पर बोकारो बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि दिवाकर मिश्रा हमारे बार में रजिस्टर्ड नहीं है। इस कारण उनके बारे में बोकारो बार को कोई भी जानकारी नहीं हैं। मामला संज्ञान में आया है तो बोकारो बार भी यह जानने का प्रयास करेगा की आखिर यह कौन हैं? अगर अधिवक्ता हैं तो फिर किस बार में रजिस्टर्ड हैं?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button