धनबाद
धनबाद वन प्रमंडल द्वारा मनाया गया वन महोत्सव
Forest festival celebrated by Dhanbad Forest Division

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। धनबाद वन प्रमंडल द्वारा पालुडीह में आयोजित वन महोत्सव में झारखंड के जननायकों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर सैकड़ों फलदार पौधे लगाए गए। इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित व स्वच्छ भविष्य का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अनिवार्य रूप से करना चाहिए।



