पाकुड़

विधायक प्रो स्टीफन मरांडी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

New transformer installed due to efforts of MLA Prof. Stephen Marandi, villagers expressed gratitude

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बड़कियारी के ग्रामीणों में आज खुशी की लहर देखने को मिल रही है। कुछ ही दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था और बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या की सूचना महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी और झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को दी। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तुरन्त विभागीय अधिकारियों से बात की और गांव में नए ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की। विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी और केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से बड़कियारी गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इसके लगते ही गांवों में फिर से रोशनी लौट आई और ग्रामीणों की कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों ने इस पहल पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और उपासना मरांडी को हृदय से धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि आज ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता की असली ताकत हैं, जो हर समस्या पर तुरंत कदम उठाते हैं और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे ही विधायक चाहिए, जो जनता की तकलीफ को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम करे। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रयास से यह साबित होता है कि विधायक और झामुमो के नेता केवल राजनीति नहीं करते, बल्कि गांव-गांव की समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए पूरी तत्परता से काम करते हैं। इस कार्य से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा सभी ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और उपासना मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button