पाकुड़

रेलवे मंडल प्रबंधक (हावडा) ने किया पाकुड़ रेलवे स्टेशन समेत मालपहाड़ी/ कोयला साइडिंग का निरीक्षण

Railway Divisional Manager (Howrah) inspected Pakur Railway Station and Malpahadi/ Coal Siding

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ ‌ बीते 23 अगस्त 2025 शनिवार को हावड़ा मंडल के नये मंडल प्रबंधक विशाल कपूर का पाकुड़ निरीक्षण का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयावधि 11:00 बजे आगाज हुआ। मंडल प्रबंधक हावड़ा अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ पाकुड़ पहुंचे।अपने प्रथम दौरा के क्रम में उन्होंने सबसे पहले रेलवे के अधिकारी विश्राम गृह का निरीक्षण किया । साथ ही एक नंबर प्लेटफार्म पर लगे हुए लिफ्ट की स्थिति की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय विद्युत पर्यवेक्षक को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं रेलवे में पर्याप्त वोल्टेज की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये तथा जांच स्थल से ही ऊर्जा मंत्री झारखंड सरकार को दूरभाष पर सम्पर्क में लिया एवं स्थिति से अवगत कराया। इसके उपरांत उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर विद्युत विभाग , झारखण्ड सरकार को पत्राचार करने हेतु सुझाव दिया। ज्ञात हो कि इसके बाद मंडल प्रबंधक हावड़ा पूरे दलबल के साथ पत्थर साइडिंग एवं कोल साइडिंग गये । वहां पर सुरक्षा संबंधी मानकों का पूरा ध्यान रखने का सुझाव दिया गया तथा पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने एवं पाथवे का निर्माण करने हेतु भी सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने पाकुड़ सिक लाइन का दौरा किया, जहां मालगाड़ी बैगन की मरम्मती की जाती है और मंडल यांत्रिक अभियंता के साथ सभी स्थिति का जायजा लिया। मंडल प्रबंधक हावड़ा के प्रथम आगमन पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा अध्यक्ष अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा तथा कोषाध्यक्ष अमर कुमार मल्होत्रा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button