धनबाद

कतरास के शाखाटांड़ रेलवे फाटक के समीप बकरा की लेनदेन को लेकर व्यापारी और खरीदार के बीच जमकर मारपीट

There was a fierce fight between the trader and the buyer over the transaction of goat near the Shakhatand railway gate of Katras

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास क्षेत्र के शाखाटांड़ फाटक के समक्ष शनिवार की सुबह बकरा की विक्रय से संबंधित पैसा की लेनदेन को लेकर व्यापारी और खरीदार में जमकर हुई मारपीट। आपको बताते चले की धनबाद जिला के बरवाडा के मुराडीह से एक वाहन में लगभग 8 से 10 व्यक्ति कतरास स्थित शाखाटांड़ रेलवे फाटक के समीप बकरा खरीदने पहुंचे थे जहां पर बकरा के मोल तोल को लेकर बकरा व्यापारी और खरीददार के बीच तू तू में में होने लगी और देखते-देखते हाथा पाई से मारपीट की नौबत आ गई बाद में ये मामला कतरास हटिया पहुंची जहां व्यापारियों ने बरवाड़ा से आए हुए तीन लोगों को पकड़ लिया और बकरा चोरी करने का आरोप लगाकर कतरास पुलिस को सपुर्द कर दिया कर दिया कतरास पुलिस तीनों को कतरास थाना ले आई बाद में व्यापारी के कुछ लोग थाना पहुंचकर दोनों ने अपना पक्ष कतरास थाना में रखा। खरीदार कैलाश अपने 5 6 मित्रों के साथ का मुर्राडीह से कतरास हटिया बकरा खरीदने पहुंचे थे लेकिन रास्ते में बकरा देखकर उतर गए और बकरा देखने लगे इसी दौरान तोल मोल को लेकर बकरा व्यापारी से तो तुम्हें में होने लगी और मारपीट की नौबत आ गई बाद में कतरास हटिया में लाकर वहां भी उनके साथ मारपीट करने लगे और जेब में ₹20000 नगदी था वह छीन लिए और बकरा चोरी का आरोप लगाकर कतरास पुलिस को सपुर्द कर दिए। वही व्यापारिक समर महतो का कहना है कि कुछ लोग चार पहिया वाहन में आए और रोक कर बकरा देखने लगे और मौका देखते ही बकरा चुराने की कोशिश की तब तक लोगों ने देखकर उन्हें पकड़ लिए और कतरास हटिया लाकर कतरास पुलिस के हवाले कर दिए । अब दोनों की बात कहां तक सही है यह जांच का विषय है समाचार लिखे जाने तक कतरास थाने में दोनों पक्ष जमे हुए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button