रामपुर शाहबाद

डग्गामार बसो को बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम अनवा निवासी ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री के द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री परिवहन आयुक्त बरेली आरटीओ मुरादाबाद मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेज कर शाहबाद से दिल्ली एवं चंडीगढ़ को चल रही डग्गामार बसो को बंद करने की मांग की है भेजे गये पत्र में भाजपा के मंडल महामंत्री ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा है कि यह डग्गामार बसे रामपुर परिवहन विभाग पर तैनात अधिकारियों की शय पर दौड़ रही हैं जिसका जीता जागता सबूत है कि जब भी डग्गामार बसो की शिकायत की गई है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो जाती है क्योंकि कार्यवाई लिए जब भी रामपुर से परिवहन विभाग के अधिकारी आते हैं तो डग्गामार बसो के स्वामियों को अवगत करा कर शाहबाद आते हैं जिससे डग्गामार बसो के स्वामियों के द्वारा शाहबाद की सीमा से पहले ही डग्गामार बसों को खाली करा कर खड़ा कर दिया जाता है और परिवहन विभाग के अधिकारी चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके वापिस चले जाते हैं और परिवहन विभाग के अधिकारियों के वापिस जाने के बाद फिर से यह डग्गामार बसे सुचारू रूप से संचालन करना शुरू कर देती हैं जिसको देखते हुए भाजपा के मंडल महामंत्री ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज एंव जिले व मंडल के आला अधिकारियों को भी पत्र भेज कर डग्गामार बसो के संचालन के बारे में अवगत कराया है जिससे शाहबाद से चंडीगढ़ एवं दिल्ली को चल रही है डग्गामार बसो पर कार्यवाही हो सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button