बरेली

लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पारित करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम व्यास प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल, नवल किशोर मिश्रा ने एक संयुक्त बयान में उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानियों के हित में विधानसभा सत्र के दौरान लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पारित कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर होने के बाद यह अधिनियम बन जाएगा। ज्ञात रहे की आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा तानाशाही के विरुद्ध और लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले आपातकाल योद्धाओं के प्रति जो सम्मान व्यक्त किया है वह काबिले तारीफ है। विश्वास है कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों की सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करेंगे। उन्होंने इस विधेयक को पारित करने में सरकार के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधेयक पारित होने पर उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button