मदरसा उम्मे सलमा लिलबनात की बिल्डिंग निर्माण कार्य का हुआ आगाज
Construction work of Madrasa Umme Salma Lilbanat building started

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सदर प्रखण्ड पाकुड़ क्षेत्रान्तर्गत पंचायत जयकिष्टपुर के गांव नया अजना में एक महिला शिक्षा केन्द्र यानी मदरसा उम्मे सलमा लिलबनात ( जिसका संचालन कर्ता – मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल ट्रस्ट है) की स्थापना के ध्यानार्थ भवन निर्माण कार्य का आगाज रविवार को किया गया। उल्लेखनीय दर्सगाह/ शिक्षण संस्थान/ मदरसा में दिनी शिक्षा के अलावे आधुनिक सुविधाओं से लैस जेनरल शिक्षा की पढ़ाई की भी व्यवस्था रहेगी। जिसके लिए आलिमेदिन ( मौलवी ) के अलावे जेनरल शिक्षक की भी बहाल किया गया है। और काफी संख्या में बच्चियां शिक्षा हासिल कर रही है। बताया जा रहा है कि तत्काल पठन- पाठन कार्य एक निजी आवास में चल रही है। मदरसा भवन/ बिल्डिंग निर्माण कार्य सम्पूर्ण होने के पश्चात पठन-पाठन कार्य इस मदरसा भवन में शुरू कर दी जायेगी। वही इस शिक्षण संस्थान की स्थापना में स्थानीय युवाओं समेत गणमान्य व्यक्ति व पत्थर व्यवसायी अनफाल शेख, जमीरुल इस्लाम, फेकारुल शेख, अकिउर रहमान, जाकिर हुसैन, मतिउर रहमान, उस्मान शेख व लुतफल हक के अलावे हाजी अहिदुर शेख, हाफिज रहमातुल्लाह शेख, मौलवी आताउर रहमान फैजी अन्य की भी अहम योगदान रहा। वही उल्लेखनीय पत्थर व्यवसायी ने भूमि भी उल्लेखनीय शिक्षण संस्थान के नाम से दान भी किया। जो एक बेहतरीन आयाम स्थापित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। वही उल्लेखनीय मदरसा के सभी अहम पदों पर रहे जिम्मेदार कर्ताओं की मौजूदगी में बिल्डिंग निर्माण कार्य का आधारशिला रखी गई। मौके पर जिला परिषद सदस्य हन्जेला शेख, पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम, मुखिया मरफुल शेख, पं. समिति सदस्य शेख सैफुद्दीन, जियाउर रहमान, मास्टर मो० शहाबुदीन, मौलवी लुतफल हक काशेमी, मौलवी जाकारिया शेख, हाफिज मरतुज अली, मौलवी फजलूर रहमान फैजी आदि समेत क्षेत्र के कई नामचीन आलिमेदिन उपस्थित रहे।



