सीकर

पत्रकार समिति दांतारामगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सीकर आभावास। खाटूश्यामजी पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार, 24 अगस्त 2025 को प्रातः 11:15 बजे बंधु पब्लिक स्कूल,अलोदा तिराहा, खाटूश्यामजी में आयोजित किया जाएगा। समिति के महामंत्री पोखर मल मेहरड़ा ने बताया कि समारोह में समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी और द्वारका प्रसाद कौशिक के सान्निध्य में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। समिति के संरक्षक और आयोजक मंडल के सदस्य सीताराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और सेवा भाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।समारोह में तहसील स्तर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, और पत्रकार बंधु शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारिता में समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली जाएगी तथा आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button