अमरोहा
शिफा ने रानी बनकर राहुल से की शादी
अमरोहा की युवती नाम बदलकर अलीगढ़ के युवक को फंसाया, सेफ हादस में रखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र के रहने वाली शिफा ने प्रेम प्रसंग में अपना नाम रानी बताकर अलीगढ़ के राहुल से शादी कर ली l दोनों 23 फरवरी को घर से गायब हो गए थे l शिफा के परिवार ने डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी l राहुल अतरौली थाना क्षेत्र के गांव भानपाड़ा का रहने वाला है l वह डिडौली में एक फैक्ट्री में काम करता था l और किराए के मकान में रहता था l यही शिफा से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया l गायब होने के बाद दोनों दिल्ली चले गए l वहां शिफा ने अपना नाम रानी रखा और आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली l शादी के बाद राहुल सिफ़ा अलीगढ़ अपने घर ले गया l पुलिस को शिफा की लोकेशन अलीगढ़ में मिली l जिवाई चौकी प्रभारी सुधीर तोमर के नेतृत्व में टीम ने शिफा को बरामद कर लिया l राहुल मौके से फरार हो गया l


