रामपुर शाहबाद

परीक्षा में उत्तम अंक लाने वाली छात्राओं को मिलेगी शुल्क में छूट 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में कोतवाली के सामने संचालित बेस्ट माही इंस्टिट्यूट द्वारा नगर के जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज में एक परीक्षा का आयोजन कराया गया जिसमें जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज, श्रीडालचंद शर्मा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों की लगभग 450 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रातः 10 बजे से 11 तक शांतिपूर्ण तरीके से चली परीक्षा में कक्षा 6 से ऊपर विभिन्न स्कूलों की छात्राएं सम्मिलित हुईं। बेस्ट माही इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि आज की परीक्षा में सफल छात्राओं का रिजल्ट एक सितंबर से लेकर चार सितंबर तक घोषित किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को फीस में छूट या निःशुल्क कंप्यूटर, पार्लर, सिलाई, मेंहदी में से कोई भी एक प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह कोर्स केवल बालिकाओं के लिए ही आरक्षित हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने में डायरेक्टर सुमित कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर माही कश्यप, स्टाफ मोनू शर्मा, लखविंद्र सिंह, सतीश कुमार, राजीव कुमार भटनागर, कृष्णपाल सिंह, राजू सक्सेना, जगदीश, शाइस्ता, शाहीन बी, साजिया, रचना देवी, पूजा रानी, मुसगीरा, मुकब्बिरा खातून, जूही, इरम, अमरीन बी, आकांक्षा मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button