पाकुड़
करियर काउंसलिंग सह- करियर गाइडेंस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
A program was organized on career counseling cum career guidance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, पाकुड़ द्वारा करियर काउंसलिंग सह करियर गाईडेंस पर कार्यक्रम आयोजन हरिणडंगा +2 हाई स्कूल पाकुड़ में किया गया। इसमें लगभग 170 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार* ने बच्चों को करियर निर्माण हेतु विभिन्न तथ्यों पर ध्यान देने की विस्तृत चर्चा की। उन्होनें बताया कि करियर निर्माण हेतु बच्चों को आरम्भ से ही लक्ष्य निर्धारित कर योजनापूर्वक पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होनें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई टिप्स भी दिए। इस कार्यक्रम में कार्यालय के यंग प्रोफेशनल शैलेश सिंह एवं सबीर सरदार कम्प्युटर ऑपरेटर उपस्थित थे।



