पाकुड़
जिला परिषद में 15 वें वित्त आयोग मद की राशि के व्यय को लेकर हुई समीक्षा बैठक
A review meeting was held in the Zila Parishad regarding the expenditure of the amount of the 15th Finance Commission item

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 वें वित्त आयोग मद की राशि के व्यय एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, व्यय की अद्यतन प्रगति तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद को राज्य वित्त आयोग के पाकुड़ भ्रमण को लेकर सभी आवश्यक तैयारी 27 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।



