बेतुल
बैतूल PCWJ का तीसरा राष्ट्रीय महा अधिवेशन मुंबई में संपन्
बैतूल से पहुंचे पत्रकारों की टीम ने किया संस्थापक डॉ. सैय्यद खालिद कैस और आयोजक शशिदीप जी का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : मुंबई PCWJ पत्रकार संगठन का तीसरा राष्ट्रीय महा अधिवेशन अंधेरी वेस्ट के मेयर ऑडिटोरियम हाल में बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हास्य कलाकार राजकुमार, बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और फिल्म जगत के मशहूर कॉमेडियन एहसान अली सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारों के हित में पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. सैय्यद खालिद कैस साहब एवं कार्यक्रम की आयोजक शशिदीप जी को सफल आयोजन के लिए बैतूल टीम द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।बैतूल से शामिल हुए पत्रकारों की टीम में –
जिलाध्यक्ष इरशाद खान, विशाल भोरासे, आमला नगर अध्यक्ष आसिफ लंघा, मुलताई नगर अध्यक्ष राजेश खड़से, युवराज पोटफोडे, पत्रकार अफसर खान, पत्रकार भीम प्रसाद सोनी, चिचोली से राजेंद्र यादव एवं अकरम खान पटेल शामिल रहे।इस अधिवेशन में देशभर से आए पत्रकारों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, देश के चौथे स्तंभ की वर्तमान दुर्दशा पर आधारित डॉ. सैय्यद खालिद कैस साहब की नई किताब का विमोचन भी किया गया।कलम से देश और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ कलमकार साथियों को मुख्य अतिथियों ने विशेष सम्मान से नवाजा।इसी दौरान, बैतूल PCWJ जिला अध्यक्ष इरशाद खान को यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। छोटे से शहर बैतूल के इरशाद खान को यूथ आई कौन अवॉर्ड मिलना यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।



