बेतुल

बैतूल व्हाइट टापिंग सड़क भ्रष्टाचार मुद्दा 

राज्य और केंद्र सरकार में वरिष्ठ पदों पर विराजमान बैतूल के नेताओं जागो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैतूल की जनता के साथ किस तरह छल और धोखाधड़ी की जा रही है ऐसा ही एक उदाहरण पीडब्ल्यूडी विभाग के संरक्षण में शहर में बन रही व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में देखने में आ रहा है। उक्त निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल इंजीनियर परमार और विकास गौर तथा ठेकेदार कपिल शर्मा द्वारा सड़क निर्माण के तकनीकी मापदंडों को ताक में रखते हुए जमकर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसके विरुद्ध अनेक समाचार पत्रों में लगातार समाचार प्रकाशित करने के बावजूद बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके एवं भाजपा के स्थानीय नेताओं के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आखिर क्या बात है कि व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में खुला भ्रष्टाचार देखने/दिखाने के बावजूद भी डबल इंजन की सरकार खामोश बैठी हुई है क्या उनकी खामोशी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि यह सारा कार्यक्रम प्रायोजित है।कहीं ना कहीं कोई ना कोई बात है आम जनता पूछ रही है। दुर्भाग्य की बात यह है कि बैतूल के किसी समय भ्रष्टाचारों के विरुद्ध आवाज उठाने वाले जागरूक एवं दिग्गज जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है आखिर क्या बात है कि स्वयं को जनता के हितैषी बताने वाले जागरूक दिग्गज जनप्रतिनिधि आखिर इस ज्वलंत एवं गंभीर मुद्दे पर खामोश क्यों है आमजनता पूछ रही है ? कहीं ऐसा तो नहीं कि उनके द्वारा उठाई जानी वाली आवाज को भी ख,,, लिया है? या उन्हें भी  बैतूल शहर की आम जनता से कोई लेना-देना नहीं रहा है? यह सारे सवाल आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं कुछ जागरूक नागरिकों का कहना है कि अब देखना यह है कि इस खुले भ्रष्टाचार का विरोध और आवाज उठाने की हिम्मत कौन सी पार्टी करती है? या इस भ्रष्टाचार को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button