अमरोहा

अमरोहा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

परिजनों ने फायर सिलेंडर की मदद से काबू पाया, 4 लाख का हुआ नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर नगर में रविवार रात एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मेन बाजार में स्थित अग्रवाल सभा हसनपुर के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मकान की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।रात करीब 9:30 बजे जब जलने की बदबू आई, तो उमेश के बड़े पुत्र सुमित अग्रवाल ने ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में आग की लपटें उठ रही थीं। परिजनों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।आग का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में कमरे में रखा बेड, अलमारी, डाइनिंग टेबल, एलईडी और कपड़े जलकर राख हो गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल के अनुसार आग से लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।घटना की जानकारी मिलते ही उमेश अग्रवाल के शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button