मथुरा
मथुरा रिफाइनरी के श्रमिकों ने भरी आंदोलन की हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। रिफाइनरी इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों ने रिफाइनरी के मुख्य द्वार के सामने मजदूर एकता सभा की। मजदूरों पर हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन की हुंकार भरी। मजदूर इस बात से आक्रोशित थे कि एक दिन पूर्व एक श्रमिक ने आत्महत्या कर ली। नौकरी जारी रखने के लिए उससे करीब डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी। वरिष्ठ मजदूर नेता शिवदत्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सभा हुई। पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कांट्रेक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने मथुरा रिफाइनरी, टाउनशिप और स्वर्ण जयंती अस्पताल के श्रमिकों की समस्याओं को उठाया। बताया कि 25 अगस्त को रिफाइनरी मेन गेट से टाउनशिप तक पदयात्रा की जाएगी। 26 अगस्त से रिफाइनरी मुख्यद्वार पर क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसमें चार-चार श्रमिक प्रतिदिन भूख हड़ताल करेंगे। फिर भी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो सभी श्रमिक मुख्यालय दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। सभा के अंत में मृतक मजदूर रामप्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।



