साहेबगंज

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के खिलाड़ी

Players of the district participated in the state level program organized in Ranchi on the occasion of National Sports Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची झारखंड सरकार द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी,रांची में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव (एथलेटिक्स ) में जिले से 11 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम को रांची में शामिल हुए। रांची में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुंदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर समेत अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। वही एमानुएल किस्कू (100 मीटर),परमा हांसदा (200 मीटर), आश्विन नागद्वार (400 मीटर), पिंटू कुम्हार (800 मीटर), संतोष मुर्मू (लंबी कूद),जमादार केरई (ऊंची कूद), चंदन रजवार (त्रिकूद), गौतम महतो, कृष्णा कुमार ,शामू मरांडी 4X100 मीट के लिए प्रतिभागी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button