“एक गाँव – एक ईमानदार” : गाँव से राष्ट्र निर्माण तक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शहाजहां पुर । नियोधि फाउंडेशन की सामाजिक योजना “एक गाँव – एक ईमानदार” ग्रामीण भारत में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई चेतना जगा रही है। इस पहल का उद्देश्य हर ग्राम पंचायत से कम से कम एक ऐसा नागरिक तैयार करना है, जो निडर होकर गाँव की समस्याओं को उजागर करे और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करे।
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किसी राजनीतिक प्रचार या भारी-भरकम बजट पर आधारित नहीं, बल्कि मूल्य आधारित नेतृत्व और स्थानीय भागीदारी पर केंद्रित है।
गाँवों में नियुक्त प्रतिनिधि सरकारी सेवाओं की निगरानी करते हैं, जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, और राशन प्रणाली। साथ ही वे डिजिटल साधनों जैसे व्हाट्सएप, ज़ूम और वॉइस नोट के माध्यम से प्रशिक्षण और संवाद में भी सक्रिय रहते हैं।
नियोधि फाउंडेशन के संस्थापक योगेश कुमार के अनुसार: “सरकारें तंत्र बदलती हैं, लेकिन समाज का स्वभाव जागरूक नागरिक ही बदल सकते हैं।”
योजना का उद्देश्य व्यवस्था से टकराना नहीं, बल्कि संवाद और सुधार के ज़रिए बदलाव लाना है।
यह पहल अब तक कई जिलों में सक्रिय है और निरंतर विस्तार कर रही है। संस्था से जुड़ने के लिए या अपने गाँव में ईमानदार प्रतिनिधि नामांकित कराने के लिए संपर्क करें।


