गाजियाबाद

कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए अपने हुनर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन ईश्वर चंद इंटर कालेज में किया गया।
आयोजन अध्यक्ष राजीव मुंडलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा के 273 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ व दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश एवं तीसरे स्थान पर दिल्ली रहा।
कराटे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं आयोजन चेयरमैन विजय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मे एम एल सी विधायक श्रीचंद शर्मा ने विधिवत रिबन काट कर एवं नारियल फोड़ के किया उन्होंने प्रतियोगिता में आए सभी कोचों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उनके साथ कई स्कूलों के प्रिंसिपल भी मौजूद थे। संस्था के संरक्षक बी एल बत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर प्रवीण रंजन सिंह व एस पी विजिलेंस मेरठ राजीव कुमार ने सभी खिलाड़ियों की हौसलाफजई की और सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर के आए हुए उनके मास्टरों के स्मृति पुरस्कार देके सम्मानित किया। समापन समारोह में शहर विधायक संजीव शर्मा एवं पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौधरी नीर पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजीव अरोरा, दिनेश शर्मा , नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे
सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रबंधक पवन कुमार त्यागी ने किया साथ में स्वागत अध्यक्ष नौशाद अहमद प्रिंस रहे भी मौजूद रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया
इस मौके पर आयोजन सचिव तुषार ठाकुर ने संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश चावला, सुरेंद्र यादव, डॉ पी कुमार, कुणाल त्यागी, डॉ राजीव त्यागी आदि ने सभी खिलाड़ियों को आभार वक्त किया एवं उन्होंने प्रतियोगिता के सभी व्यवस्था का निर्माण क्या। निर्णयक समिति में वरुण पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, सुंदर सिंह, सोनू यादव, देवराज सिंह, नवीन विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रुक्मणि रानी, अनमोल गुप्ता, अलकेश, कुलप्रिया राणा, सुमित कुमार, परवीन ठाकुर, मोहम्मद सद्दाम, मुकेश कुमार, करण कुमार सहित आदि लोग ने कार्यकम का संचालन किया। साथ ही आयोजन समिति ने आशीष चौधरी, आकाश ठाकुर, प्रगर्ति सिंह , हिमांशु, आफताब, सनी, प्रमोहन, शाहीन अख्तर, उस्मान सहित आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कार्य किया।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button