बेतुल

बैतूल हार्वेस्टर एशोसिएशन की बैठक में निर्णय बाहरी व्यापारी प्रतिबंधित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
आठनेर। रविवार को वागद्रे पेट्रोल पंप पर हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को पुर्ण रुप से प्रतिबधित करने निर्णय लिया गया है।  विकास घोडकी,ॠषि डढोरे ने  बताएं कि बैठक में संचालकों द्वारा माग रखी है कि स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पडता है। स्थानीय व्यापारियों को हार्वेस्टर चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हार्वेस्टर का खर्चा बैक लोन किस्त, चालक एवं स्वयं के लिए खर्च निकालना मुश्किल दिख रहा है। बाहर से आए हार्वेस्टर व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रखा है। बैठक में बैतूल जिले के समस्त हार्वेस्टर संचालकों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक लाभ देने के लिए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को प्रतिबंधित करने मांग रखी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से भी प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर इस सबंध में भेट करेगा। मुलताई, भैसदैही, आठनेर, चिचोली, सहित जिले भर के हार्वेस्टर संचालक बैठक में मौजूद थे। प्रमुख रूप से ॠषि डढोरे, दुर्गादास खंडागले, संतोष सोलंकी,  बंटी वागद्रे, सहित समस्त हार्वेस्टर संचालक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button