बेतुल

बैतूल पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी पर महिला के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, एसपी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। पाथाखेड़ा क्षेत्र के कालीमाई में निवासरत फरियादी महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता नीलम बिन्दवारी ने बताया कि वह घर के बाहर कपड़े धो रही थीं, तभी चौकी प्रभारी सिविल ड्रेस में कुत्ता लेकर उनके घर में घुस गए और चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
नीलम ने आरोप लगाया कि उसी दौरान अनावेदक प्रदीप मंडल अपनी पत्नी, साली और ससुर के साथ वहां पहुंचे और उन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी भी उनकी ओर से कोई सुरक्षा प्रदान करने के बजाय खुद उन पर चोरी का आरोप लगाने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
शिकायत में नीलम बिन्दवारी ने यह भी उल्लेख किया कि चौकी प्रभारी ने खींचतान की। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर बिना महिला स्टाफ मौजूद कराए सिविल ड्रेस में इस तरह की कार्रवाई की गई, जो नियमों के खिलाफ है।
पीड़िता नीलम बिन्दवारी ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी सहित प्रदीप मंडल, उनकी पत्नी, साली और ससुर पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button