मेरठ

बागवानी किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया कैमलस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। कृषि एवं हेल्थकेयर सेक्टर से संबंधित लाइफ साइंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाली वैश्विक कंपनी बायर ने कैमलस की लॉन्चिंग का एलान किया है। क्रॉप साइंस डिवीजन के क्लस्ट्र कॉमर्शियल लीड मोहन बाबू ने कहा, यह एक अनूठा पेस्ट् स्पेक्ट्रम कीटनाशक है, जिसे विशेष रूप से भारत के बागवानी किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। चबाने और चूसने वाले कीटों (च्यूइंग एंड सकिंग पेस्ट्) को नियंत्रित करने के लिए अनूठे पेस्ट् स्पेक्ट्रम कंट्रोल के साथ यह दोहरे एक्शन में काम करता है, जो कि बागवानी फसलों की खेती के लिए जरूरी है। बायर में हम अपने इनोवेटिव एवं सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के माध्यम से भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैमलस के साथ हमने एक नेक्स्ट्-जनरेशन इंसेक्टिसाइड तैयार किया है, जिससे न केवल कीट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे भारत एवं विश्व के लिए सब्जियों की दृढ़ एवं उच्च गुणवत्ता वाली वैल्यू चेन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button