साहेबगंज
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश
Deputy Commissioner heard the problems of common people in Janta Darbar, gave instructions for quick solution

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी।जनता दरबार में विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की भौतिक जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे और उसकी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।



