ललितपुर

कॉमर्शियल अपार्टमेंट निर्माण में छज्जा जबरन निकाला जा रहा बाहर

पत्रकार अरविन्द कुमार संज्ञा ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा नृसिंह मंदिर के पास रहने वाले पत्रकार अरविन्द कुमार संज्ञा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उनके आवास के सामने सी.एल. गुप्ता द्वारा कॉमर्शियल अपार्टमेंट  का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी निजी भूमि से बाहर छज्जा निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। जब उन्होंने छज्जा निर्माण अपनी जमीन की हद में निर्माण की बात कहते हुये सार्वजनिक रास्ते पर छज्जे के जरिए अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने नाराज होकर अनर्गल प्रलाप करने लगा। इस प्रकरण को लेकर उन्होंने मोहल्लेवासियों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया तो उक्त लोग धमका रहे है। पत्रकार ने बताया कि उक्त कॉमर्शियल अपार्टमेंट निर्माण करते समय किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं है और खुला एरिया में निर्माण सामग्री छोडऩे के कारण यहां घटना-दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है। पत्रकार अरविन्द कुमार संज्ञा ने प्रकरण में जल्द कार्यवाही किये जान की मांग उठायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button