पाकुड़

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान

Legal awareness campaign run by District Legal Services Authority Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज जिले के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र तलवाडंगा , महुआडंगा चौक, सिदो कान्हु मुर्मू पार्क के आस पास चौक चौराहे समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों जागरूकता अभियान चलाया गया। आगामी 13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत, 90 दिवसीय नेशन फॉर मिडिएशन, विशेष मध्यस्थता अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में पारा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, विजय कुमार राजवंशी, एजारुल शेख, मोकमाउल शेख, ने संयुक्त रूप से सुलहनीय आपराधिक वाद, N.I.Act., U/S 138 से सम्बन्धित वाद, Money (धन) वसूली वाद मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद, श्रम विवाद,बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद पारिवारिक/वैवाहिक वाद,भूमि अधिग्रहण संबंधि विवाद, वेतन, भत्ते, सेवानिवृति आदि से संबंधित सेवा मामले, राजस्व वाद-दाखिल खारिज से संबंधित वाद, अन्य सिविल वाद, जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता इस पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही नालसा के सभी योजनाओं पर जागरूक करते हुए जागरूकता पर्ची व पुस्तिका वितरण की गई। प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता समेत बाल विवाह, नशा मुक्ति, पर विशेष रूप से जागरूक की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button