अमेठी

जिला अध्यक्ष ने रामलीला समिति के 2 करोड़ वापस जाने का लगाया आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने रामलीला समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेठी रामलीला मैदान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पंडित दीनदयाल योजना में चयनित कराया गया। लेकिन दो करोड़ रूपया का बजट नगर पंचायत की लापरवाही के कारण आज तक नहीं आ पाया।
आज पूरे प्रदेश में रामलीला की बात हो रही है। इसकी चर्चा अमेठी में भी है। लेकिन अमेठी का दुर्भाग्य की हर साल रामलीला में पानी भरा हुआ होता है। अमेठी की पूर्व सांसद लोकप्रिय नेता दीदी स्मृति ईरानी ने रामलीला मैदान के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन कर रामलीला मैदान के लिए दो करोड रुपए सुंदरीकरण के लिए पंडित दीनदयाल योजना नगर विकास से पास करवाया था। लेकिन नगर पंचायत की जिम्मेदार लोगों को रास नहीं आया, शासन ने नगर पंचायत से डीपीआर मांगा और नगर पंचायत की लापरवाही के कारण समय से डीपीआर शासन नहीं पहुंच पाने के कारण रामलीला के सुंदरीकरण का बजट किसी अन्य जनपद को दे दिया गया। प्रत्येक वर्ष दशहरा एवं भरत मिलाप के मौके पर वही पुरानी कहानी दोहराई जाती है कि इस बार मैदान को व्यवस्थित कर दिया जाएगा, लेकिन यह हमारे अमेठी के लिए दुर्भाग्य का विषय है।

इसी तरह पूर्व में सांसद रही दीदी स्मृति ईरानी के लेटर से ही देवीपाटन मंदिर में वंदन योजना चयनित हुई। जिसका डीपीआर जिलाधिकारी महोदय द्वारा शासन को भेजा गया, और बजट आया। बजट आने के बाद उसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसी के क्रम में लगभग 5 वर्ष बीत गया दीदी द्वारा बारात घर का उद्घाटन कराया गया वार्ड नंबर 1 में आज तक बारात घर नहीं बनाया गया। अमेठी मैं जब तक सांसद थी दीदी कई ऐसी योजनाएं नगर पंचायत को लाकर दी लेकिन नगर पंचायत की लापरवाही के कारण वह योजना जनता तक संचालित नहीं कराई जा सके किसी का बजट नहीं आ पाया यह अमेठी के लिए दुर्भाग्य का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button