मथुरा

व्रन्दावन में हरियाणा से आई युवती, व्हाट्सएप मैसेज ने उड़ा दिए परिजनों के होश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। व्रन्दावन में हरियाणा के पानीपत निवासी एक 19 वर्षीय युवती अचानक घर से बिना बताए राधारानी की तलाश में आ पहुची। युवती ने घर छोड़ने के बाद अपने पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूचित किया कि उसने कोई गलत कदम नहीं उठाया है और वह अब वापस नहीं लौटेगी। युवती ने अपने संदेश में लिखा कि वह राधारानी को पाने की इच्छा से वृंदावन आई है और अब उसका घर लौटने का कोई इरादा नहीं है। युवती के पिता ने बताया कि परिवार में भक्तिभाव का वातावरण है।  बेटी भी बचपन से ही भक्ति से जुड़ी हुई है, लेकिन इस तरह बिना बताए चले जाना सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिता द्वारा बेटी का संदेश मिलने के बाद पानीपत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद परिवारीजन तुरंत वृंदावन पहुंचे और स्थानीय आश्रमों व मंदिरों में तलाश शुरू की। कई स्थानों पर प्रयास के बाद वे वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से सहयोग की अपील की। पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button