हापुड़

टोल बूथ में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर…

बाल-बाल बची टोल कर्मी की जान... सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एनएच-9 के छिजारसी टोल प्लाजा पर एक ट्रक के टोल बूथ में टक्कर मारे जाने की घटना सामने आई है. इस हादसे में टोलकर्मी की बाल-बाल जान बची है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रहा था. जैसे ही वह हापुड़ में एनएच-9 हाईवे पर पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में जा घुसा. यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक ट्रक तेज रफ्तार से आते हुए टोल बूथ में घुस रहा है. जबकि बूथ के अंदर बैठा कर्मी विनीश अचानक यह घटना होने से पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गया. विनीश के मामूली तौर पर चोटें तो आई हैं, लेकिन उसकी जान बच गई. घटना के बाद टोल कर्मी ने ट्रक चालक के खिलाफ पिलखुवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. जबकि इस हादसे में टोल बूथ में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button