बरेली

भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 जयंती मनाई गई                                                         

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
                   
बरेली : समाजसेविका ज़ैनब फ़ातिमा ने अंबेडकर जयंती की मौके पर कहा दुनिया में कुछ ऐसे मुख़्तसर इंसान पैदा हुए हैं जिन्होंने ज़ात, ज़बान, फ़िरक़ा और मज़हब से ऊपर उठकर इंसानियत की ख़िदमत की है, ऐसी नामवर शख्सियतों में हिन्दोस्तानी आईन डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की 135 वीं जयंती पर उनको नमन करते हैं और उनको स्मरण करते हुए ज़ैनब ने कहा कि बाबा साहेब एक सच्चे मुहब्बे वतन (वतन से मुहब्बत करने वाले) थे और किसानों, दलितों व अक़्लियतों के बुनियादी, सियासी, समाजी और मज़हबी हुक़ूक़ के ना सिर्फ़ अलम्बरदार थे बल्कि उनके रहनुमा भी थे। ज़ैनब ने कहा कि आज हम जिस आज़ाद मुल्क़ में रह रहे हैं वो हमें बड़े क़ुर्बानियों के बाद हासिल हुआ, वतन से मुहब्बत हमारे ईमान का हिस्सा है, लिहाज़ा हम सबको समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव को मिटाकर समाज में लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए और साथ ही अम्बेडकर जी के पद्चिन्हो पर अमल करते हुए आपस के तमाम इख़्तिलाफ़ात को भुलाकर मुल्क़ की तरक़्क़ी के लिए कोशिश कायम करनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button